अन्तर्राष्ट्रीय

now browsing by category

 
Posted by: | Posted on: July 4, 2020

डॉ मिनाक्षी पांडेय की नजर से श्री वृन्दावन एक दिव्य दैविक धाम – पार्ट 2

वृन्दावन भगवान कृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाललीलाओं का स्थान माना जाता है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा से 12 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में यमुना तट पर स्थित है। हरिवंश पुराण, श्रीमद्भागवत, विष्णु पुराण आदि में वृन्दावन की महिमा का वर्णन किया गया है।वृन्दावन वह जगह है जहा श्री कृष्ण ने महारस किया था। यहाँ के कण कण में राधा कृष्ण के प्रेम की आध्यात्मिक धरा बहती है। वृन्दावन पावन स्थली का नामकरण ‘वृन्दावन’ कैसे हुआ इसके बारे में अनेक मत है। वुन्दा तुलसी को कहते है- पहले यह तुलसी का घना वन था इसलिए वृन्दावन कहा जाने लगा। वृन्दावन की अधिष्ठात्री देवी वृंदा अर्थात राधा है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार श्री राधा रानी के सोलह नामो में से एक नाम वृंदा भी है। वृन्दावन को ब्रज का हृदय कहते है जहाँ श्री राधाकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएँ की हैं। इस पावन भूमि को पृथ्वी का अति उत्तम तथा परम गुप्त भाग कहा गया है। पद्म पुराण में इसे भगवान का साक्षात शरीर, पूर्ण ब्रह्म से सम्पर्क का स्थान तथा सुख का आश्रय बताया गया है। इसी कारण से यह अनादि काल से भक्तों की श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी हरिदास, श्री हितहरिवंश, महाप्रभु वल्लभाचार्य आदि अनेक गोस्वामी भक्तों ने इसके वैभव को सजाने और संसार को अनश्वर सम्पति के रूप में प्रस्तुत करने में जीवन लगाया है।वृन्दावन की प्राकृतिक छटा देखने योग्य है। यमुना जी ने इसको तीन ओर से घेरे रखा है। यहाँ के सघन कुंजो में भाँति-भाँति के पुष्पों से शोभित लता तथा ऊँचे-ऊँचे घने वृक्ष मन में उल्लास भरते हैं। बसंत ॠतु के आगमन पर यहाँ की छटा और सावन-भादों की हरियाली आँखों को शीतलता प्रदान करती है, वह श्रीराधा-माधव के प्रतिबिम्बों के दर्शनों का ही प्रतिफल है। वृन्दावन का कण-कण रसमय है। यहाँ प्रेम-भक्ति का ही साम्राज्य है। वृन्दावन में श्रीयमुना के तट पर अनेक घाट हैं। वृन्दावन की गलिया बड़ी प्रसिद्ध है और इन गलियों को कुंज गलिया कहते है। हैं।

‘वृन्दा’ तुलसी को कहते हैं। यहाँ तुलसी के पौधे अधिक थे। इसलिए इसे वृन्दावन कहा गया।वृन्दावन की अधिष्ठात्री देवी ‘वृन्दा’ हैं। कहते हैं कि वृन्दा देवी का मन्दिर सेवाकुंज वाले स्थान पर था। यहाँ आज भी छोटे-छोटे सघन कुंज हैं। श्री वृन्दा देवी के द्वारा परिसेवित परम रमणीय विविध प्रकार के सेवाकुंजों और केलिकुंजों द्वारा परिव्याप्त इस रमणीय वन का नाम वृन्दावन है। यहाँ वृन्दा देवी का सदा-सर्वदा अधिष्ठान है। वृन्दा देवी श्रीवृन्दावन की रक्षयित्री, पालयित्री, वनदेवी हैं। वृन्दावन के वृक्ष, लता, पशु-पक्षी सभी इनके आदेशवर्ती और अधीन हैं। श्री वृन्दा देवी की अधीनता में अगणित गोपियाँ निरंतर कुंजसेवा में संलग्न रहती हैं। इसलिए ये ही कुंज सेवा की अधिष्ठात्री देवी हैं। पौर्णमासी योगमाया पराख्या महाशक्ति हैं। गोष्ठ और वन में लीला की सर्वांगिकता का सम्पादन करना योगमाया का कार्य है। योगमाया समाष्टिभूता स्वरूप शक्ति हैं।

इन्हीं योगमाया की लीलावतार हैं- भगवती पौर्णमासीजी। दूसरी ओर राधाकृष्ण के निकुंज-विलास और रास-विलास आदि का सम्पादन कराने वाली वृन्दा देवी हैं। वृन्दा देवी के पिता का नाम चन्द्रभानु, माता का नाम फुल्लरा गोपी तथा पति का नाम महीपाल है। ये सदैव वृन्दावन में निवास करती हैं। ये वृन्दा, वृन्दारिका, मैना, मुरली आदि दूती सखियों में सर्वप्रधान हैं। ये ही वृन्दावन की वनदेवी तथा श्रीकृष्ण की लीलाख्या महाशक्ति की विशेष मूर्तिस्वरूपा हैं। इन्हीं वृन्दा ने अपने परिपालित वृन्दावन के साम्राज्य को महाभाव स्वरूप राधारानी के चरण कमलों में समर्पण कर रखा है। इसीलिए राधिका जी ही वृन्दावनेश्वरी हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि श्रीमती रानी के सोलह नामों में से एक नाम वृन्दा भी है। वृन्दा अर्थात अपने प्रिय श्री कृष्ण से मिलने की आकांक्षा लिए इस वन में निवास करती हैं और इस स्थान के कण-कण को पावन तथा रसमय करती हैं। है। यहाँ पर उस परब्रह्म परमात्मा ने मानव रूप अवतार धारण कर अनेक प्रकार की लीलाएँ की। विशेषकर यह वृन्दावन भगवान् श्रीकृष्ण की लीला क्षेत्र है। किसी संत ने कहा है कि-

वृन्दावन सो वन नहीं, नन्दगांव सो गांव।
बंशीवट सो बट नहीं, कृष्ण नाम सो नाम।

अर्थात वृन्दावन के बराबर संसार में कोई पवित्र वन नहीं है और नंदगाव के बराबर कोई गांव नही , बंशीवट के बराबर कोई वट वृक्ष नहीं है, और श्री कृष्ण नाम के बराबर कोई दूसरा नाम श्रेष्ठ नहीं है। वृन्दावन में भगवान श्रीकृष्ण की चिन्मय रूप प्रेमरूपा राधा जी साक्षात विराजमान हैं। राधा साक्षत भक्ति रूपा हैं। इसलिए इस वृन्दावन में वास करने तथा भजन कीर्तन एवं दान इत्यादि करने से सौ गुना फल प्राप्त होता है। शिरोमणि श्रीमद्भागवत में यत्र-तत्र सर्वत्र ही श्रीवृन्दावन की प्रचुर महिमा का वर्णन प्राप्त होता है।चतुर्मुख श्री ब्रम्हा जी ने श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला-माधुरी का दर्शन कर बड़े विस्मित हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे। ब्रह्माजी कह रहे हैं- ‘अहो! आज तक भी श्रुतियाँ जिनके चरणकमलों की धूलि को अन्वेषण करके भी नहीं पा सकी हैं, वे भगवान मुकुन्द जिनके प्राण एवं जीवन सर्वस्व हैं, इस वृन्दावन में उन ब्रजवासियों में से किसी की चरणधूलि में अभिषिक्त होने योग्य तृण, गुल्म या किसी भी योनि में जन्म होना मेरे लिए महासौभाग्य की बात होगी।

यदि इस वृन्दावन में किसी योनि में जन्म लेने की सम्भावना न हो, तो ब्रजधाम में कही भी किसी प्रान्त में प्रान्त किसी शिला के रूप में जन्म ग्रहण करूँ, जिससे वहाँ की मैला साफ़ करने वाली जमादारनियाँ भी अपने पैरों को साफ़ करने के लिए उन पत्थरों पर पैर रगड़ें, जिससे उनकी चरणधूलि को स्पर्श करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो। श्री उद्धव जी कहते हैं कि जिन्होंने दुस्त्यज्य पति-पुत्र आदि सगे-सम्बन्धियों, आर्यधर्म और लोकलज्जा आदि सब कुछ का परित्याग कर श्रुतियों के अन्वेषणीय स्वयं-भगवान ब्रजेन्द्रनन्दन श्री कृष्ण को भी अपने प्रेम से वशीभूत कर रखा है- मैं उन गोप-गोपियों की चरण-गोपियों की चरण-धूलि से अभिषिक्त होने के लिए इस वृन्दावन में गुल्म, लता आदि किसी भी रूप में जन्म प्राप्त करने पर अपना अहोभाग्य समझूँगा। रंगभूमि में उपस्थित माथुर रमणियाँ वृन्दावन की भूरि-भूरि प्रशंसा करती हुई कह रही हैं-अहा! इन तीनों लोकों में श्रीवृन्दावन और वृन्दावन में रहने वाली गोप-रमणियाँ ही धन्य हैं, जहाँ परम पुराण पुरुष श्रीकृष्ण योगमाया के द्वारा निगूढ़ रूप में मनुष्योचित लीलाएँ कर रहे हैं। कृष्ण प्रेम में उन्मत्त एक दूसरी गोपी को सम्बोधित करती हुई कह रही है- अरी सखि! यह वृन्दावन, वैकुण्ठ लोक से भी अधिक रूप में पृथ्वी की कीर्तिका विस्तार कर रहा है, क्योंकि श्री कृष्ण के चरणकमलों के चिह्नों को अपने अंक में धारण कर अत्यन्त सुशोभित हो रहा है।जब भी श्रीकृष्ण अपनी विश्व-मोहिनी मुरली की धुन छेड़ देते थे ,उस समय वंशीध्वनि को मेघा गर्जन समझकर मयूर अपने पंखों को फैलाकर उन्मत्त की भाँति नृत्य करने लगते हैं। इसे देखकर पर्वत के शिखरों पर विचरण करने वाले पशु-पक्षी सम्पूर्ण रूप से निस्तब्ध होकर अपने कानों से मुरली ध्वनि तथा नेत्रों से मयूरों के नृत्य का रसास्वादन करने लगते हैं।श्री शुकदेव जी परम पुलकित होकर वृन्दावन की पुन:पुन: प्रशंसा करते हैं- अपने सिर पर मयूर पिच्छ, कानों में पीले कनेर के सुगन्धित पुष्प, श्याम अंगों पर स्वर्णिम पीताम्बर, गले में पंचरंगी पुष्पों की चरणलम्बित वनमाला धारणकर अपनी अधर-सुधा के द्वारा वेणु को प्रपूरितकर उसके मधुर नाद से चर-अचर सबको मुग्ध कर रहे हैं तथा ग्वालबाल जिनकी कीर्ति का गान कर रहे हैं, ऐसे भुवनमोहन वेश धारणकर श्रीकृष्ण अपने श्रीचरण चिह्नों के द्वारा सुशोभित करते हुए परम रमणीय वृन्दावन में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए अखिल चिदानन्द रसों से आप्लावित मधुर वृन्दावन को छोड़कर श्रीकृष्ण कदापि अन्यत्र गमन नहीं करते हैं।एक रसिक और भक्त कवि ने वृन्दावन के सम्बन्ध में श्रुति पुराणों का सार गागर में सागर की भाँति संकलन कर ठीक ही कहा है. वृन्दावन की प्राकृतिक सौंदर्यता देखने योग्य है। यमुना ने इसको तीन ओर से घेरे रखा है।

आज भी श्री वृन्दावन के कण कण में श्री कृष्ण की मधुर ध्वनि सुनायी देती है और उस पवित्रता और अद्भुत दिव्यता का एहसास होता है और इसका अनुभव हम वहां की मिटटी पर जाकर महसूस कर सकते हैं यहाँ के सघन कुंजों में भाँति-भाँति के पुष्पों से शोभित लता तथा ऊँचे-ऊँचे घने वृक्ष मन में उल्लास भरते हैं। यहाँ की छटा और सावन-भादों की हरियाली आँखों को जो शीतलता प्रदान करती है उसका बयान शब्दों में नही किया जा सकता है वृन्दावन का कण-कण रसमय है। यहाँ प्रेम-भक्ति का ही साम्राज्य है। गर्ग संहिता में श्री वृन्दावन का महत्त्व गोलोकधाम से भी बढ़ कर मन गया है. कई विश्व प्रसिद्ध लोग अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण समय वृन्दावन में बिताते हैं और अपना जीवन आध्यात्म में समर्पित करते हैं जो शांति क्युकि यहाँ के वातावरण में है मेरा ये मानना है ऐसी परम शांति संपूर्ण विश्व में कहीं नही है अपने-अपने कामों से अवकाश प्राप्त कर अपने शेष जीवन को बिताने के लिए यहाँ अपने निवास स्थान बनाकर रहते हैं। वे प्रतिदिन साधु-संगतों, हरिनाम संकीर्तन, श्री मद्भागवत आदि ग्रन्थों के होने वाले पाठों में सम्मिलित होकर धर्म-लाभ प्राप्त करते हैं। ब्रज के केन्द्र में स्थित वृन्दावन में सैंकड़ों मन्दिर हैं। जिनमें से अनेक ऐतिहासिक धरोहर भी है। श्री सूरदास जी ,श्री चैतन्य महाप्रभू ,स्वामी हरिदास जी जैसे संतों का इस पवित्र स्थान से सम्बन्ध रहा है. ना जाने कितने विद्वानों ,ऋषि मुनियों ने अपना सब कुछ छोड़ कर श्री वृन्दावन में रहकर श्री कृष्ण साधना को अपने जीवन का परम उद्देश्य बना लिया

वृन्दावन में निधिवन

श्री वृन्दावन में स्थित निधिवन के बारे में कहा जाता है कि की यहाँ आज भी हर रात कृष्ण गोपियों संग रास रचाते है। यही कारण है कि निधिवन को संध्या आरती के पश्चात बंद कर दिया जाता है और उसके बाद वहां फिर किसी को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नही है यहाँ तक कि वहां आने वाले वाले पशु-पक्षी भी संध्या होते ही निधि वन को छोड़कर चले जाते है।निधि वन के अंदर ही ‘रंग महल’ है . और जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वहां प्रतिदिन श्री कृष्ण और श्रीमति राधा रानी के लिए रखे गए चंदन की पलंग को शाम सात बजे के पहले सजा दिया जाता है। पलंग के बगल में श्रीमति राधा रानी और श्री कृष्ण के लिए एक जल से भरा पात्र श्रृंगार का सामान और दातुन संग पान रख दिया जाता है। सुबह पांच बजे जब ‘रंग महल’ का पट खुलता है तो पात्र का जल थोड़ा सा मिलता है ,दातुन कुची हुई और पान खाया हुआ मिलता है। रंगमहल में भक्त केवल श्रृंगार का सामान ही चढ़ाते है और प्रसाद स्वरुप उन्हें भी श्रृंगार का सामान मिलता है।निधि वन की एक अन्य खासियत यहाँ के तुलसी के पेड़ है। निधि वन में तुलसी का हर पेड़ जोड़े में है। इसके पीछे यह मान्यता है कि जब राधा संग कृष्ण वन में रास रचाते हैं तब यही जोड़ेदार पेड़ गोपियां बन जाती हैं। जैसे ही सुबह होती है तो सब फिर तुलसी के पेड़ में बदल जाती हैं। साथ ही एक अन्य मान्यता यह भी है की इस वन में लगे जोड़े की वन तुलसी की कोई भी एक डंडी नहीं ले जा सकता है। लोग बताते हैं कि‍ जो लोग भी ले गए वो किसी न किसी आपदा का शिकार हो गए इसलिए इन्हे कोई भी नही छूता , रंग महल में आज भी प्रसाद (माखन मिश्री) प्रतिदिन रखा जाता है।शयन के लिए पलंग लगाया जाता है। सुबह बिस्तरों के देखने से प्रतीत होता है कि यहां निश्चित ही कोई रात्रि विश्राम करने आया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया है। लगभग दो ढ़ाई एकड़ क्षेत्रफल में फैले निधिवन के वृक्षों की खासियत यह है कि इनमें से किसी भी वृक्ष के तने सीधे नहीं मिलेंगे तथा इन वृक्षों की डालियां नीचे की ओर झुकी तथा आपस में गुंथी हुई प्रतीत हाते हैं।निधिवन परिसर में ही संगीत सम्राट एवं धुपद के जनक श्री स्वामी हरिदास जी की जीवित समाधि, रंग महल, बांके बिहारी जी का प्राकट्य स्थल, राधारानी बंशी चोर आदि दर्शनीय स्थान ऐसी भी मान्यता है निधिवन में प्रतिदिन रात्रि में होने वाली श्रीकृष्ण की रासलीला को देखने वाला अंधा, गूंगा, बहरा, पागल और उन्मादी हो जाता है ताकि वह इस रासलीला के किसी को बता ना सके।

इसी कारण रात्रि 8 बजे के बाद पशु-पक्षी, परिसर में दिनभर दिखाई देने वाले बन्दर, भक्त, पुजारी इत्यादि सभी यहां से चले जाते हैं। और परिसर के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया जाता है। उनके अनुसार यहां जो भी रात को रुक जाते है वह सांसारिक बन्धन से मुक्त हो जाते हैं और जो मुक्त हो गए हैं, उनकी समाधियां परिसर में ही बनी हुई है। निधिवन में जो 16000 आपस में गुंथे हुए वृक्ष आप देख रहे हैं, वही रात में श्रीकृष्ण की 16000 रानियां बनकर उनके साथ रास रचाती हैं। रास के बाद श्रीराधा और श्रीकृष्ण परिसर के ही रंग महल में विश्राम करते हैं। जबकि सच इस प्रकार है – अनियमित आकार के निधिवन के चारों तरफ पक्की चारदीवारी है। परिसर का मख्यद्वार पश्चिम दिशा में है।परिसर का नऋत्य कोण बढ़ा हुआ है और पूर्व दिशा तथा पूर्व ईशान कोण दबा हुआ है। गाइर्ड जो 16000 वृक्ष होने की बात करते हैं वह भी पूरी तरह झूठ है क्योंकि परिसर का आकार इतना छोटा है कि 1600 वृक्ष भी मुश्किल से होंगे और छतरी की तरह फैलाव लिए हुए कम ऊँचाई के वृक्षों की शाखाएं इतनी मोटी एवं एवं मजबूत भी नहीं है कि दिन में दिखाई देने वाले बंदर रात्रि में इन पर विश्राम कर सकें इसी कारण वह रात्रि को यहाँ से चले जाते हैं।इस परिसर की चारदीवारी लगभग 10 फीट ऊंची है और बाहर के चारों ओर रिहायशी इलाका है जहां चारों ओर दो-दो, तीन-तीन मंजिला ऊँचे मकान बने हुए है और इन घरों से निधिवन की चारदीवार के अन्दर के भाग को साफ-साफ देखा जा सकता है। वह स्थान जहाँ रात्रि के समय रासलीला होना बताया जाता है वह निधिवन के मध्य भाग से थोड़ा दक्षिण दिशा की ओर खुले में स्थित है।यदि सच में रासलीला देखने वाला अंधा, गूंगा, बहरा हो जाए या मर जाए तो ऐसी स्थिति में निश्चित ही आस-पास के रहने वाले यह इलाका छोड़कर चले गए हाते। निधिवन के अन्दर जो 15-20 समाधियां बनी हैं वह स्वामी हरिदास जी और अन्य आचार्यों की समाधियां हैं जिन पर उन आचार्यों के नाम और मृत्यु तिथि के शिलालेख लगे है

Posted by: | Posted on: June 27, 2020

डांस एकेडमी संचालको ने एकेडमी खोलने को लेकर जिला उपायुक्त के नाम सौपा ज्ञापन :-कसीना ऋषि

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के डांस एकेडमी संचालको ने सेक्टर 12लघु सचिवालय पर लोक डाउन की वजह से बेरोजगार हुए कलाकार ने प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के नाम सिटी मजिस्टेट बलिना को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अतुल त्यागी ने बताया की तीन महा से बंद पड़ी है जिसके कारण एकेडमी के संचालक बेरोजगार हो गए है। सभी एकेडमी किराए की जगह पर बनी हुई है। एकेडमी संचालक किराया देने में अक्षम है। उन्होंने कहाकि सरकार एकेडमी खोलने के गाइडलाइन जारी करें। जिससे एकेडमी संचालक एकेडमी चलाकर सक्षम बने। उन्होंने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है की जल्द ही सरकार उनके लिए निर्देश जारी नहीं करती तो दो,तीन महीने अगर अकैडमी नहीं खुलती है तो वह भी अपनी एकेडमी बंद कर देंगे और वह सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहाकि फरीदाबाद की काफी संख्या में म्यूजिक संस्थान हैं और बहुत सारे डांस एकेडमी हैं जो लॉक डॉन से बंद कर चुके हैं। क्योंकि वह किराया भरने में असमर्थ थे। सभी संचालको ने सिटी मजिस्ट्रेट को आश्वासन दिया है कि जब भी हमारी एकेडमी खोली जाएंगी और बच्चे आएंगे तो सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का हम पूरी तरह पालन करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करेंगे।इस मौके पर अंकुर त्यागी, अशोक, संजय, कसीना, सन्नी रावत, प्रिया दास, मानव, जयंत, अक्षय पांचाल, पंकज, राहुल, असलम, रोहित, ममता, प्रशांत, राजकुमार, राजेश आदि एकेडमी संचालक मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: June 26, 2020

हरियाणा पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधी मंडल राज्य के पत्रकारों की मांगों को लेकर आज करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला

चंडीगढ़/करनाल (विनोद वैष्णव )।हरियाणा पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधी मंडल राज्य के पत्रकारों की मांगों को लेकर आज करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला । मांग पत्र में पत्रकारों को चिकित्सा बीमा देने, कोविड-19 में रहे बेरोजगार पत्रकारों को राहत पैकेज देने तथा लघु समाचार पत्रों को लाभकारी नई विज्ञापन नीति बनाने की एवं प्रेस मान्यता देने वाली कमेटी का गठन करने की माँग की गई की । इस बैठक में करनाल के सांसद संजय भाटिया भी उपस्थित थे ।

Posted by: | Posted on: June 19, 2020

कुलदीप सिंह ऑल इंडिया फिल्मस एंड टीवी आर्टिस्ट एसो. अध्यक्ष नियुक्त

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ): कुलदीप सिंह को ऑल इंडिया फिल्मस एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने फरीदाबाद जिला प्रेसिडेंट नियुक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह ने एसोसिएशन के फॉउंडर एवं ट्रस्टी चन्दर प्रकाश गर्ग का आभार व्यक्त किया। कुलदीप सिंह ने कहा कि यह एसोसिएशन हर कलाकार को उसके करियर में आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करेगी ओर हर सम्भव मदद करेगी। फिल्म- टीवी इंडस्ट्री मे कास्टिंग काउच एक बीमारी की तरह है उसको भी जड़ से ख़त्म करने के लिए एसोसिएशन देश भर में प्रयासरत है।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भाईभतीजा वाद बहुत प्रचलित है और सच्चे ओर प्रतिभा संपन्न कलाकार की कदर नहीं है यह बॉलीवुड में बड़े दुःख की बात है।

Posted by: | Posted on: June 11, 2020

टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट एवं रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र धन तेजस की लॉक डाउन के दौरान न्यूज़ 21 टीवी के पत्रकार विनोद वैष्णव के साथ खास बातचीत

पृश्न :-आप lock down मे कैसे समय बिता रहे हैँ ?

उत्तर :-न्मस्ते , मैने lockdown को पूरा एंजोय किया है , drawing , पैंटींग, कुकइंग , exercise ओर studies करता हूँ , घर के काम मे मॉम की हेल्प करता हूँ , छोटी बेहन के साथ मस्ती करता हूँ , guitar बजाता हूँ …

पृश्न :-आप क्या मिस करते हैँ?
उत्तर :-मुंबई की शूट , समुन्दर ओर लाइफ रुक गई है, वो मिस करता हूँ , कई दिनो से बाहर खेलने नही जा पाये ओर ना ही दोस्तो ओर रीषतेदारों से मिले है वो सब . पर कोई बात नहीं , हमे घर रह कर सरकार और डॉक्टरस सबकी बात माननी है फिलहाल और आप सभी को भी यही सलाह है की बिना किसी काम के बाहर मत निकालिये ..दोस्तों …

पृश्न :-और बताइये तेजस को खाने मे क्या क्या पसंद है..

उत्तर :- हाहा जी, मुझे घर में जो भी मॉम(मम्मी ) बनाती है वो सब ..बाकी… मुझे तरह- तरह की salad ओर पनीर की dish पसंद है.. चिप्स , चॉक्लेट्स भी लेकिन वो सब allowed नहीं क्युकी शूट के लिए energy जंक फ़ूड खाने से नही मिलती है | रोज दूध भी पीता हूँ ,न्टस ओर् mango शेक भी अच्छा लगता है I

पृश्न :-आपकी शूट कब शरू होगी ?
उत्तर :-जी शूट 15 जून के बाद ही शुरू किऐ जायेंगे I बाकी production की ओर से सभी ऐतियात होंगे तब , जो भी guidelines तय की जायेंगी ,उसी तरह से ही काम किये जायेंगे I

पृश्न :-आप के serials में आपको काफी प्यार मिलता है , क्या कहेंगे ?

उत्तर :-हा हाँ जी मुझे दर्शको का प्यार मिलता है.. तो बहुत ख़ुशी होती है.. ओर काम का उत्साह भी बढता है I आपके चैनल के माध्यम से सभी का धन्यवाद देना चाहता हूँ I कई बार मॉम के फ़ोन में fans के मेसेज आते हैँ.. तो अच्छा लगता है.. अपनी एक्टिंग से सबके दिल तक पहुँचता हूँ तो भगवान और अपने मॉम – पापा को धन्यवाद बोलना चाहूँगा I

पृश्न :-lockdown से पहले किस शूट में व्यस्त थे ?

उत्तर :-&TV के शो मे जो अब 15 जून के बाद फिर से शुरू किया जा सकता है।

पृश्न :-शूट के साथ पढाई कैसे करते हैँ?

उत्तर :-जी, मॉम ख्याल रखती है, और मॉम logically पढ़ने को कहती हैं , रटने नही देती हैं I मुझे पढना और reading अच्छे लगते है, जब भी ब्रेक होता है तब मॉम पढ़ाती हैँ,स्कूल से सपोर्ट मिलता है,मेरी teachers मॉम को study materials और क्लास वर्क भेजती हैं ..

पृश्न :-इसके अलावा आगे क्या करोगे?

उत्तर :-अभी बिग बैनर Bollywood मूवी की शूटिंग होनी थी जो की lockdown की वजह से आगे पोस्टपोंड हो गई है..महूर्त ओर पोस्टर शूट हो चुका है, मेकर्स की अनुमती के बाद मेडिया से शेयर कर सकते हैं .तो थोड़ा इंतेज़ार ..

पृश्न :-अपने फैंस को मेसेज क्या देना चाहेंगे ?

उत्तर :-बस यही की अपने interests और passion को पहचानिये और उनको फोलो कीजिये I माता-पिता की बात सुनिये I गॉड पर विश्वास रखिये I खुश रहे ओर खूब मस्ती कीजिये | इसी तरह प्यार देते रहें I i लव you आल …बाय .. टेक केयर .. स्टे safe …

Posted by: | Posted on: June 5, 2020

3-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन लाइव डांस हंट “डांस टू लिव एंड लिव टू डांस ” आयोजित होगा 13 ,14 जून

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। Kenaz डांस आफ सोल के द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में दिल्ली एवं भारतवर्ष से अनेक प्रतियोगी हिस्सा लेंगे एवं उन बच्चों को मनाना जो इन कठिन समयों के दौरान लचीलापन का आदर्श उदाहरण रहे हैं। यह विस्तारित लॉकडाउन आपके बच्चे को ग्रूव करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। आपके घर की सुरक्षा से अपनी प्रतिभा को एक मंच पर चमकने का मौका देता है।
काशिना का केनज़ सोल ऑफ सोल
(नृत्य और जिमनास्टिक स्टूडियो) एक राष्ट्रव्यापी प्रस्तुत करता है
3-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन लाइव डांस हंट .. डांस टू लिव एंड लिव टू डांस ..

  • आयु वर्ग के अनुसार 13 जून और 14 जून 2020 को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता जूम ऐप पर आयोजित की जाएगी और बैठक के लिए लिंक सभी प्रतिभागियों को हाथ से पहले भेजा जाएगा..इस नृत्य उद्योग से प्रसिद्ध विशेषज्ञता कोरियोग्राफर द्वारा देखा जाएगा..उनके लिए 14 वीं जून की शाम को घोषित किया जाएगा..डेट्स उसी को प्रतियोगिता के समय साझा किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पेटीएम वाउचर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

3-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन लाइव डांस हंट .. डांस टू लिव एंड लिव टू डांस ।।

स्वागत हमारे सम्मानित और विशेषज्ञता जूरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और DSDC श्री नितेश कोटियन
इस लाइव डांस प्रतियोगिता में डीआईडी ​​सुपरमॉम्स के फाइनलिस्ट # प्रीतिखेतनजी डांस फन दिल्ली, #Swatabdisarkarji Amplitude Dance Crew Ahmedabad theon the board।
हम आपका स्वागत करते हैं आदरणीय जूरी।

  • जैसा कि यह हमारे पूरे केनेज़ परिवार द्वारा आयोजित की जाने वाली घटना है। इसलिए, मेजबान होने के नाते कोई केनेज़ियन उसी में भाग नहीं लेगा *

Posted by: | Posted on: June 1, 2020

जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल दिल्ली NCR की जानी मानी टैरो कार्ड रीडर पूजा ए भंडारी से

मेष:- आप अपने सहयोगियों के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन अपने सहकर्मियों के लिए म्यूजिकल इवनिंग आयोजित करने का प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। अचानक किसी दूर के रिश्तेदार से मिले किसी शुभ समाचार से पूरे परिवार में खुशियां आएंगी। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

वृष:- यात्रा करने के योग बन रहे हैं। यात्रा करने से विदेश में व्यापार के मौके मिल सकते हैं। आपके रिश्तेदार आपकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। अचानक किसी यात्रा पर जाना काफी तनावपूर्ण और थका देना वाला होगा लेकिन इस यात्रा पर जाने से आपको धनलाभ होगा।

मिथुन:- करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। तरक्की के किसी ऑफर को मना करने से पहले उसके दूर के फायदे को एक बार जरूर सोच लें। बच्चों को उनके खाली समय में घर के कामों को करने के लिए प्रोत्साहित करें। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के अंत तक आते-आते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क:-करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी नए व्यापार को शुरू करने के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। परिवार से प्यार और सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए सप्ताह शुभ है। रियल स्टेट से जुड़ी किसी डील में निवेश करने की सोच सकते हैं। इस हफ्ते आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

https://www.facebook.com/301124767045169/videos/269304150884373/

सिंह:-करियर को लेकर समय थोड़ा मुश्किलभरा हो सकता है। अपने कमजोर कम्युनिकेशन स्किल्स के चलते कार्यक्षेत्र पर नुकसान हो सकता है। परिवार में शादीयोग्य किसी सदस्य की शादी के योग बन रहे हैं जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धनलाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या:-आप इस समय काफी महत्वपूर्ण स्थिति है। अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए इस समय आपको एक अच्छा वार्ताकार और सफल संचारक होने की जरूरत है। आपके नए दृष्टिकोण से परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। शेयर मार्केट में किया गया निवेश आगे चलकर काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।

तुला:-करियर को लेकर आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। अपने रिश्तों को लेकर इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें। बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिससे आप कुंठित महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। धनलाभ के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक:- करियर को लेकर यह समय काफी महत्वपूर्ण है। करियर में तरक्की के लिए अपने कम्युनिकेशन स्किल्स को मजबूत करें। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से लंबे समय से चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं

धनु:-करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कोई समस्या होने पर आपका कोई सीनियर सहयोगी आपकी मदद करेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते परिवार के किसी समारोह में सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। अपने कॉन्टेक्ट के चलते आय के नए साधन ढूंढने में कामयाब होंगे।

मकर:- करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत और लगन से अपने सीनियर्स का भरोसा जीतने में आप कामयाब होंगे। परिवार या रिश्तेदार की तरफ से अचानक कोई उपहार मिल सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस हफ्ते किया गया निवेश आपको फायदेमंद साबित होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ:- इस हफ्ते आपके बहुत सारे कंफ्यूजन्स दूर होंगे। घर में किए गए बदलावों को परिवार के सदस्य काफी पसंद करेंगे। इस हफ्ते आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। लेकिन चिंता न करें, आय में वृद्धि के चलते इन खर्चों को आप आसानी से संभालेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी अच्छा चल रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

मीन:-व्यापार को लेकर की गई यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगी। दोस्त और परिवार के लोग आपको ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर इस हफ्ते थोड़ा सतर्क रहें। निवेश की जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर लें, वरना नुकसान हो सकता है।

Posted by: | Posted on: February 8, 2020

पूर्वांचल प्रदेश नागालैंड के परिधानों ने शुक्रवार की शाम खूबसूरत मॉडलों के साथ सूरजकुंड के रैंप पर रंग बिखेरे तो खचाखच दर्शकों से भरी चौपाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी

फरीदाबाद।पूर्वांचल प्रदेश नागालैंड के परिधानों ने शुक्रवार की शाम खूबसूरत मॉडलों के साथ सूरजकुंड के रैंप पर रंग बिखेरे तो खचाखच दर्शकों से भरी चौपाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। विश्वविख्यात फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने लाल, काला और सफेद रंग का बहुतायत में प्रयोग करते हुए तीन माह की अथक मेहनत से तैयार किया था और उनका परिश्रम मॉडलों के वस्त्रों से चमक रहा था।
शाम का शुभारंभ किया भारत सरकार की केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने। उनके साथ मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा, हरियाणा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर एवं उनकी धर्मपत्नी डा. सोनिया खुल्लर, पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल, एडीजे यशिका, पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विकास यादव, अतिरिक्त उपायुक्त रामकुमार सिंह इत्यादि की गरिमामयी उपस्थित रही।
 केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जंगलों और सुदूर सीमा प्रांतों में रहने वाले आदिवासियों के उत्थान के लिए असीम प्रयास किए हैं। आदिवासी जनजातीय मंत्रालय निरंतर वनों में रहने वाले दस्तकारों, बुनकरों, कलाकारों एवं कृषकों के हुनर को देश की मुख्य धारा में लाने की कोशिश कर रहा है। इनकी कला को जीवित रखने के लिए देश में हर साल आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रेणुका सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि प्रसिद्घ फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने नागालैंड की ज्वैलरी व पोशाकों का गहराई से अध्ययन किया है। वह स्वयं भी कपड़ों को डिजाइन करने में रूचि रखती हैं। जनजातीय मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा ने इस मौके पर कहा कि जनजाति एवं आदिवासी भारत देश के वो मूल निवासी हैं, जो हजारों सालों से यहां रहते हुए माटी की प्राकृतिक खुशबू व राग-रंग में पूरी तरह बस चुके हैं। पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन ने कहा कि आज की शाम इस बात की द्योतक है कि भारत विविध संस्कृति में रचा-बसा देश है। इस अवसर पर मेला प्रशासक एवं नगराधीश बेलीना, अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी, पुलिस अधिकारी डा. अर्पित जैन, राजेश जून, विवेक भारद्वाज, जैनेंद्र सिंह, अनिल सचदेवा इत्यादि उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: January 6, 2020

कार्तिक्ये राठी एवं केशव भड़ाना ने अपनी 6 सदस्य की टीम के साथ बनाया भारत का पहला ” साइबर वॉच ” मल्टीप्लेयर गेम

फरीदाबाद /मेरठ (विनोद वैष्णव ) | केवी सिख लाइंस के कक्षा ग्यारहवीं के कॉमर्स के छात्र कार्तिकेय राठी एवं केशव भड़ाना ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया |इस बार उसने मल्टीप्लेयर गेम” साइबर वॉच ” के नाम से बनाया है जो एक साथ कई लोगों के बीच में खेला जा सकता है | खास बात यह है कि इस गेम को एक समय में कई जगहों से खेल सकते हैं अभी इस गेम में प्लेयर्स की लिमिट 28 तक की गई है लेकिन यह लिमिट बढ़ाने की तैयारी भी चल रही है केवी सिख लाइंस में शनिवार को कार्तिकेय राठी ने अपने गेम के बारे में प्रधानाचार्य नवल सिंह और शिक्षिका सिम्मी सिंह को जानकारी दी इस उपलब्धि पर स्कूल में कार्तिकेय की पूरी टीम की सराहना की गई वहीं बातचीत के दौरान कार्तिकेय ने अपनी टीम के साथ बताया किस गेम को बनाने में लगभग 9 महीने लगे और यह वर्ल्ड में ऑनलाइन खेला जा सकता है अभी कुछ दिनों बाद इसकी लॉन्चिंग भी कराई जाएगी कार्तिकेय का अपना खुद का गेमिंग चैनल भी है जोकि G &J STUDIOS के नाम से है |


” केशव भड़ाना “का सपना हे की वह अपनी जन्मभूमि गॉव पावटा जिला फरीदबाद का नाम पुरे प्रदेश , देश में बल्कि पुरे विश्व के रोशन करें | जब न्यूज़ 21 टीवी की टीम ने उनसे उनके बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया की मेरे पिता सेना में देश की सेवा कर फरीदबाद एवं मेरठ का नाम रोशन कर चुके है | उन्ही से प्रेरणा लेकर में भी देश की सेवा कुछ इस तरह करना चाहता हु |
कार्तिकेय राठी एवं केशव भड़ाना एवं उनकी टीम ने सयुंक्त रूप से मिडिया से रूबरू होते हुए बताया की यह गेम टीम वर्क है ,इसमें मुख्यरूप से हमारे माँ -बाप ,स्कूल स्टाफ एवं दोस्तों का खास सहयोग रहा |

भारत में गेमिंग के बिजनेस को डेवलप करना चाहता है कार्तिकेय कार्तिकेय पिता पदम सिंह राठी बीएसएफ में तैनात हैं और कार्तिकेय को बर्लिन में भी कई करोड़ रुपए का बुलावा आ चुका है लेकिन वह भारत में एक गेम को बहुत बड़ा बिजनेस खड़ा करना चाहता है कार्तिकेय का उद्देश्य है कि वह बड़ा बिजनेस खड़ा कर भारत को भी एक पहचान दिलाई और युवाओं को भी रोजगार के अवसर दे साथी कार्तिकेय ने अपने साथ पूरी टीम अंश ,केशव भड़ाना , प्रदीप आशीष और रितिक की भी सराहना की |


कार्तिकेय को बचपन से ही लैपटॉप पर गेम खेलने का शौक था और खेलते खेलते सबसे पहले बैटल ऑफ बैलून गेम बनाया जो कई माह तक चला बताया कि उस गेम में कुछ हैकरस ने समस्या भी कर दी थी | इससे डाटा चोरी पासवर्ड आदि चोरी होने का खतरा था तो उसे तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया कुछ समय के लिए बंद है बताया कि बहुत से सामान ऐसे भी हैं जो यहां पर नहीं मिलते ने बाहर से मंगवाया जाता है और जिस कंप्यूटर पर यह गेम तैयार किया गया उस कंप्यूटर की कीमत लगभग ढाई से 3 लाख की है इस बारे में जब स्कूल की अध्यापिका सिम्मी भाटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बच्चे मेरे पास अपनी हॉबी के रूप में गेम को बता रहे थे लेकिन मैंने कहा कि गेम तो सभी खेलते हैं लेकिन बड़ी बात तब जब कोई गेम बनाकर के दिखाओ तो वही बात इन बच्चो के दिमाग में आई | आज पूरी दुनिया के सामने गेम इन्होने लांच किया है |

Posted by: | Posted on: December 26, 2019

‘जोरबा-7’ कनाज डांस ऑफ सोल नृत्य एवं जिमनास्टिक संस्था ने किया 7वें वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ‘जोरबा-7’ कनाज डांस ऑफ सोल नृत्य एवं जिमनास्टिक संस्था के 7वें वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन 21 दिसम्बर 2019 को माॅर्डन स्कूल, सैक्टर-17 फरीदाबाद के आडिटोरियम में कनाज डांस ऑफ सोल स्कूल की संस्थापिका कशीना ऋषि के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ सोनल गोयल, आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद व शम्मी कपूर संचालक सुपर स्क्रू कम्पनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की वहीं मुम्बई से आमंत्रित दीपक सिंह झलक दिखला जा के विनिंग कोरियोग्राफर व रवीना चैधरी कोरियोग्राफर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की व प्रतिभागियों को नृत्य व कोरियोग्राफी के गुर दिये। कार्यक्रम के थीम ‘इंस्पारिंग माँ’ के तहत फरीदाबाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माँओं को सम्मानित किया गया जिनमें फरीदाबाद शहर के संगीत के आकाश में धूमकेतु की तरही चमकने वाली अंजु मुंजाल जो अपना संस्थान भी चला रही हैं और डी.ए.वी. विद्यालय में भी कार्यरत हैं, चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ.नन्दा भी फरीदाबाद उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं और गरीबों का निःशुल्क उपचार भी करती हैं व फैशन के क्षेत्र बेहतरीन कार्य करने के लिए पूजा को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम जोकि माँ-बेटी थीम पर आधारित थे, की प्रस्तुति पर अभिभावक अभिभूत हो गये। बच्चों द्वारा समूह नृत्य, जिम्नास्टिक प्रस्तुति, हुला-हूप प्रस्तुत एवं बेली डांस जैसे नृत्य पेश किये गये। आजकल नृत्य में जिमनाज़ियम और हुपला का भी समावेश हो चुका है। इस संस्थान के बच्चों ने जिस्म्नास्ट की अलग से प्रस्तुति भी की। जिसमें उन्होंने रिद्धिम जिम्नास्ट को रिबन, बाल इत्यादि के द्वारा प्रस्तुत किया और बताया कि किस तरह से शरीर को लचीला बनाने में यह फायदेमंद है। इसी तरह के हुपला का प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा। छोटी बच्चियाँ बिना रूके अपनी कमर अपने हाथ और गर्दन पर उसको चला रही थीं, काबिले तारीफ था। संस्थान की कुछ शिष्याओं ने अपने आप कोरियोग्राफ करके बैली डांस फार्म प्रस्तुत किया जोकि एक अनूठा प्रयोग था। कार्यक्रम के आयोजन को सुपर स्क्रू प्राईवेट लिमिटेड, जैमटैक पाॅवर कन्ट्रोल प्राईवेट लिमिटेड, साईं ट्रेडर्स, सफायर्स ट्रैवल्स और इनफिनिटी एडवरटाईज़िग ने स्पोंसर कर योगदान दिया और कनाज़ टीम सदस्य व संजय मिश्रा, संजय इलैक्ट्रिकल्स फरीदाबाद का पूरा योगदान रहा।