समाज

now browsing by category

 
Posted by: | Posted on: July 14, 2018

पं. सुरेन्द्र शर्मा ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। देव मानव सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेंं पं. सुरेन्द्र शर्मा को सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि इससे उनका उत्साह बढ़ा है और वह अधिक सक्रियता के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका ध्येय ब्राह्मण समाज का गौरव एवं उत्थान करना है, इसके लिए वो निरंतर प्रयासरत्त रहते हैं। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने देव मानव सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्री महिला जागृति मंच पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पं. कृष्णकांत, एल आर शर्मा, ओ पी शास्त्री, ललित, मोहन, हरीश पाराशर, एडवोकेट धीरज, सुरेश, नवीन व महेश भी मौजूद थे।
Posted by: | Posted on: July 9, 2018

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

( विनोद वैष्णव ) |जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल, के तत्वाधान में, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डॉक्टर कविता कांबोज के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान  “उड़ान ” मुझे उड़ने दो के अन्तर्गत गांव रायपुर, अहरवां, रजोलका, व कारना में विशेष क़ानूनी जागरूकता शिवर एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन पैनल अधिवक्ता हंसराज शाण्डिल्य  व पीएलवी अनिल कुमार, इंद्रजीत के सहयोग द्वारा किया गया।
     पैनल अधिवक्ता हंसराज शाण्डिल्य ने गांवो में डोर टू डोर जाकर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी।   बालविवाह के केवल दुस्परिणाम ही होते हैं जीनमें सबसे घातक शिशु व माता की मृत्यु दर में वृद्धि | शारीरिक और मानसिक विकास पूर्ण नहीं हो पता हैं।वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वेहन नहीं कर पाते हैं। बालविवाह रोकने हेतु कुछ उपाय हो सकते हैं जैसे-    समाज में जागरूकता फैलाना, मीडिया इसे रोकने में प्रमुख भागीदारी निभा सकती हैं,  शिक्षा का प्रसार, नुक्कड नाटकों के माध्यम से। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विशेष हस्ताक्षर अभियान में गॉव रायपुर से 721, अहरवां से 1522, रजोलका से 488 तथा गाँव करना से 2287 कुल मिलाकर 5,018 लोगों ने अपने हस्ताक्षर किये। इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में  ग्राम सरपंच मोहित रावत, हरिकिशन, रोहताश, तथा रामलाल कुंडू ने सहयोग किया।  इसके अलावा निशुल्क और अनिर्वाय शिक्षा अधिनियम 2009,, व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे विस्तार से बताया।
Posted by: | Posted on: July 9, 2018

सुमेर सिंह ढिल्लो बने रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सैक्टर 48 के प्रधान

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 48 के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। यह चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो व अनिल कुमार के बीच प्रधान पद के लिए किया गया। चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो को 56वोट व अनिल कुमार को 24 वोट मत के रुप में प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में वोटो के अधार पर सुमेर सिंह ढिल्लो को सर्वसम्पति से  प्रधान  चुना गया । वहीं उप- प्रधान कुमाल हाज़ी, महासचिव डीडी चन्द सिपईया,कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द और सह-सचिव रफ़ी अहमद सैफी व ऑर्गनाइजिंग सैकेट्री तिलक राज बाटला को चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही चैयरमेन इकराम खांन ,पूर्व प्रधान देव सिंह गोसांई व अनवर महमूदकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इकराम खांन ने बताया कि पुरानी बॉडी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसलिए नई कार्यकारिणी के लिए निष्पक्षता से चुनाव करवाया गया और सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों कीनियुक्ति की गई। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसो. जहां सैक्टर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास करेगी वहीं इस सैक्टर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य करेगी। नवनियुक्तप्रधान सुमेर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए सेक्टर को बेहतर बनाने के लिएकार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि सैक्टर 48 के लोग की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है उस की उचित व्यवस्था करवाना, सीवर के लिए डिस्पोजल बनवाना और सैक्टर से गंदगी को दूर करवाना है और सैक्टर मेंमार्किट बनवाना व सुरक्षा व्यवसथा दुरुसत करवाना। इस दौरान प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Posted by: | Posted on: July 9, 2018

इम्पीरियल एस्टेट एसपीआर में हुए आरडब्लूए चुनाव में एस.के.अग्रवाल आरडब्लूए अध्यक्ष चुने गये

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82 स्थित इम्पीरियल एस्टेट एसपीआर में रविवार को हुए आरडब्लूए चुनाव में एनएचपीसी के पूर्व कार्यकारी निदेशक एस.के.अग्रवाल आरडब्लूए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने अपने प्रतिद्धंद्धी तजेन्दर भारद्वाज को पराजित किया।इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान एस.के.अग्रवाल कहा कि उन्हें जो जि�मेवारी सौंपी गयी है उस जि�मेवारी को वह अपनी टीम के साथ मिलकर पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। इस चुनाव में एस के दमानी उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता ने सचिव, भारत भूषण संयुक्त सचिव और विनीत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गये।इस चुनाव मे सामजसेवी राम कौशिक और उनकी टीम के नेतृत्व मे इ�पीरियल एस्टेट के सभी लोगों ने अपना पूरा समर्थन एस.के.अग्रवाल और जीतने वाले टीम को दिया।इस मौके पर राम कौशिक, के.एस.राणा, सौरभ सिंह, जे.पी.दहिया, पारस मदान मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: June 29, 2018

जल भराव से परेशान हो इन हल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक योजना तैयार की है। शहरवासियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जलभराव जैसी समस्या से बचाव के लिए नगर निगम पहले से ही तैयारियों में जुटा है तथा इस समय शहर के नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। प्रेसवार्ता के दौरान जिला उपायुक्त के साथ नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, हुडा के संपदा अधिकारी अमरदीप जैन सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन भारी बरसात की संभावना जताई गई है। नगर निगम द्वारा बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्या से बचने के लिए अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहर में नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके अलावा तीनों उपमंडलों में संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्र में दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति या कोई और परेशानी आती है तो उसे तुरंत दूर करवाया जा सके।

 नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पानी निकासी में कहीं अवैध निर्माण या अतिक्रमण आड़े आता है तो उसे बिना नोटिस के तुरंत ही तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय शहर में अनेक विकास कार्य गति पर हैं।

उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वर्ग आश्रमों के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार की शिवधाम योजना के तहत कार्य चल रहे हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 147 गांवों में बने स्वर्ग आश्रम में पीने के पानी, बैठने के लिए शैड, बिजली कनेक्शन, चारदीवारी, सडक़ से स्वर्ग आश्रम तक पक्के रास्ते बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा राजकीय स्कूलों की कक्षा तीन, पांच व सात में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के आंकलन के लिए सक्षम योजना के तहत फरीदाबाद व बल्लभगढ़ ब्लॉक के स्कूलों को सक्षम योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को हिंदी व गणित के बेसिक स्केल में 80 प्रतिशत अंक अर्जित करने होंगे। एक अगस्त तक फरीदाबाद ब्लॉक व 30 अगस्त तक बल्लभगढ़ ब्लॉक को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के बारे में बताया।

———

ये हैं हल्पलाइन नंबर

नगर निगम : 0129-2416464, 2416465, 2415549, 2418224

जिला उपायुक्त कैंप कार्यालय : 0129-2227272, 2226262

उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद : 0129-2227868, 9416281580

उपमंडल अधिकारी बल्लभगढ़ : 0129-2304500, 9416164877

उपमंडल अधिकारी बडख़ल : 0129-2422090, 9991515001

Posted by: | Posted on: June 26, 2018

उज्जवला योजना के तहत तिगांव में लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर भेंट करते राजेश नागर

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव तिगांव में स्थित इण्डियन गैंस एजेंसी पर आज भाजपा नेता राजेश नागर ने बीपीएल परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा, सिलेण्डर वितरित किये। इस मौके पर गैस एजेन्सी संचालक राजबीर दायमा, नेम सिंह भाटी, सूरजभान, अमित भाटी, जयप्रकाश चंदीला, विपिन दायमा, योगेश मौजूद थे।
इस मौके पर उपस्थितजनों को स�बोधित करते हुए राजेश नागर नेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर योजना जनता के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत उन घरों तक गैस चूल्हा व सिलेण्डर पहुंचा है जहां पर आज तक केवल और केवल चूल्हों पर खाना बनता था और हमारी मां, बेटी, बहने उस चूल्हे से उठने वाले धुंए की चपेट में आकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश में लोगों को लाभान्वित किया है उसी तरह हरियाणा के मु�यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को हाईटैक बना दिया है। गांव हो या शहर हर जगह एक जैसी सुविधाएं जनता को समय पर मिल रही है।
राजेश नागर ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभ से आज बीपीएल परिवार काफी लाभान्वित हो रहे है और अपने एवं अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर रहे है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के जैसी सैकडो योजनाओं को भाजपा सरकार ने लागू किया है जिसका लाभ सीधे-सीधे जनता को मिल रहा है और जनता उसका लाभ भी उठा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह किया है और इसको प्रदेश की जनता भी बखूबी जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों ने केवल अपना एवं अपने चाटुकारों को लाभ पहुंचाने का काम किया है परंतु भाजपा ने जनता को लाभ पहुंचाकर अपना वादा पूरा किया है।
इस मौके पर लाभार्थी अमारो कौर, ममता, आशा, सुखवती, श्यामवती, अमरवती, सुंदरी को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलेण्डर वितरित किये गये।

Posted by: | Posted on: June 26, 2018

स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल के परिवार को मुख्यमंत्री ने फोन पर दी सांत्वना

( विनोद वैष्णव ) | भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर पूर्णलाल के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से फोन पर बात कर सांत्वना देते दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्टर पूर्णलाल के निधन से पार्टी को गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वहीं परिवार को सांत्वना देने पूर्वमंत्री जगदीश नायर भी मर्रोली गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। साथ ही स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल की आत्मा की शांति के लिए कामना की। परिजनों को सांत्वना देने पक्ष-विपक्ष के नेताओं को तांता लगा हुआ है। पूर्व विधायक राम रतन, इनेलो नेता गिर्राज सिंह डागर, भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष तैयब हुसैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेरसिंह आर्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लाल शर्मा, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सीनियर चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर ओपी मेहरा, पंचायत अधिकारी कृपाल सिंह, सचिव विजयपाल, मास्टर प्यारेलाल, मास्टर अमर सिंह, भजनलाल आर्य सूबेसिंह, अजीत सिंह, बाबूलाल, दुलीचंद सहित कई लोग गांव में पहुंचे।

Posted by: | Posted on: June 24, 2018

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मास्टर पूर्णलाल का निधन

पलवल( विनोद वैष्णव )। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मास्टर पूर्णलाल का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मास्टर पूर्णलाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार दोपहर सवा तीन बजे उन्होंनें अंतिम सांस ली। रविवार सुबह आठ बजे उनके पैतृक गांव मर्रोली (होडल) में अंतिम संस्कार किया।स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल के निधन पर परिवार को सांत्वना देने मु यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल के विचारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सादा जीवन उच्च विचार वाले मास्टर पूर्णलाल का दुनिया से चले जाना पार्टी के लिए क्षति है। उन्होंने पाटी के लिए अपना जीवन लगा दिया। प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने में उनका बड़ा हाथ रहा। उन्होंने दूर-दराज जाकर पार्टी की नीतियों का गुणगान कर लोगों को भाजपा से जोड़ा। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता व गांव के सैकड़ों व्यक्तियों ने सच्ची व गहरी संवेदना जताई। स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल ने 1992 में बीजेपी का दामन थामा था। 2005 में स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा। उनके निधन का समाचार सुनकर भाजपा नेताओं को गहरा दुख पहुंचा। कई दिग्गज नेता उनके करीबी रहे।स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल के निधन पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, विधायक उदयभान, भाजपा पलवल जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरत, मंडलाध्यक्ष रामकिशन, गुरूकुल मंजावली के आचार्य जयकुमार, टूरिज्म विभाग सूरजकुंड के एडीएम राजपाल, सहायक सूचना जनसंपर्क अधिकारी (हरियाणा भवन दिल्ली) मुकेश धामा, पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति मास्टर प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद खेमचंद, लेक्चरर जगमोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति दाह संस्कार में पहुंचे।

Posted by: | Posted on: June 23, 2018

सुनीता नागर को सौंपी महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) ​​: भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक शानदार आयोजन में संस्था के मुख्य संरक्षक बलजीत आदित्य ने भारत कॉलोनी की सुनीता नागर को उनके पिछले कई वर्षों के सामाजिक कार्यो को देखते हुए भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।मुख्य संरक्षक बलजीत आदित्य ने एक समारोह मे सुनीता नागर को नियुक्ति पत्र देकर संस्था को नई दिशा देने एवं महिला शक्ति को इससे जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिया।पिछले कुछ वर्षों में अन्य संगठनो में किये बेहतर कार्य और उनके सघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनीता नागर के मनोनित होने पर संगठन के तमाम लोगों ने बधाई दी है।सुनीता ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा व् ईमानदारी से निर्वाहन करेंगी। इस अवसर पर पार्षद नरेश नम्बरदार भी विशेष अथिति के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर रेखा, ममता, सुमित्रा ,रश्मि ,लक्ष्मी ,मंजू ,अनीता, अनुष्का, रानी,अनीता नागर, मंजू चंदीला, सुमेश , अनिल सिरोहिया संजय, रोहित, राजकुमार गौड़, इत्यादि उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: June 21, 2018

नरियाला के महेश शर्मा को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्शन होने पर नरियाला के होनहार बेटा महेश शर्मा का अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने जोरदार स्वागत किया और उनको मंगलमयी शुभकामनाएं दी। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि महेश शर्मा ने न केवल फरीदाबाद का बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए यह गौरव की बात है, उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया है। अपनी अथक मेहनत एवं लगन से उन्होंने दिखा दिया है कि ब्राह्मणों को न किसी आरक्षण की जरूरत है और न ही किसी प्रकार की सहायता की। वो अपने बल पर अपनी मेहनत एवं परिश्रम के बल पर जीवन में वह हर मुकाम हासिल कर सकते हैं, जिनसे न केवल समाज बल्कि पूरा देश गौरवान्वित होता है। बबली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी है, मगर इसके बदले उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा। क्योंकि वह जानते हैं, देश के लिए कुछ भी करना हमारा फर्ज है और हमें उसके बदले कुछ अपेक्षा रखने का हक नहीं। इस अवसर पर पं कृष्ण कान्त, पं एल आर शर्मा, पं ओ पी शास्त्री, पं ललित, पं मोहित, पं हरीश कुलेना, पं त्रिलोक चंद शास्त्री, पं दुर्गेश, पं जयन्ती सहित समस्त ग्रामवासियों ने महेश शर्मा को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी।