Thursday, January 16th, 2020

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: January 16, 2020

गांव थंथरी में आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पलवल(दीपक शर्मा /योगेश शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि आज गांव थंथरी मे आयोजित इस कार्यक्रम मे पुलिस कर्मचारियो, महिला थाना से दुर्गा शक्ति टीम से प्रधान सिपाही अनिता, व उनकी टीम, डिविनटी सर्वस के कलाकारो, व गांव की औरतो व लडकियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोंजन एम.एस.सी कम्पनी जनौली के सहयोंग से पलवल पुलिस एंव डिविनिटी सवर्स गुरूग्राम के कलाकारों के द्वारा प्रत्येक माह किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओ को महिला सस्कतीकरण, तथा महिलाओ व बच्चो के साथ होने वाले छेडछाड के अपराधो व महिलाओ व बच्चों के अधिकारो के बारे मे जागरूक किया गया।मिस कविता सारन टीम लीडर डिविनिटी सर्वस गुरूग्राम के द्वारा महिलाओ व बच्चों के साथ होने वाले अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई। उसके बाद एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे नाटक के माध्यम से महिलाओ व बच्चों पर होने वाले अत्याचारो के बारे मे जानकारी दी गई। आपतिजनक स्थिती से निपटने के लिये आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो व महिलाओ को उनके साथ होने वाले अपराधो से निपटने व आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने के तरीको के बारे मे समझाया गया। उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना है। गांव की महिलाओ को इस कार्यक्रम से काफी प्रेरणा मिली है। दुर्गा शक्ति टीम की महिला प्रधान सिपाही अनिता के द्वारा महिलाओ को दुर्गा शक्ति एप के बारे मे जानकारी दी। इस एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के बारे मे भी जानकारी दी गई।