शरारती तत्व प्रदर्शन की आड़ में कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना ले जिसके मध्यनजर पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो भी स्वयं सड़क पर मौजूद थें

Posted by: | Posted on: April 2, 2018

( विनोद वैष्णव ) |सुप्रिम कोर्ट द्वारा एस.सी/एस.टी एक्ट में किये गए संसोधन के विरोध में आज  भारत बंद का आहान किया था जिसके दौरान आज 02 अप्रैल को भारत बंद विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे व कोई असमाजिक/शरारती तत्व प्रदर्शन की आड़ में कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना ले जिसके मध्यनजर पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो भी स्वयं सड़क पर मौजूद थें।

उन्होने सभी उपायुक्त पुलिस फरीदाबाद, सहायक पुलिस उपायुक्त फरीदाबाद, सभी थाना प्रबंधक, चैकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच यूनिट को कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हुए थे। जिसके लिए करीब 2000 पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत बंद प्रदशर्न की आड में कुछ उपदªवियों ने कानून व्यवस्था बिगाडने के लिए पत्थर बाजी की, हाईवे रोड जाम किया व रेलवे लाईन जाम किया था। जिसको पुलिस प्रशासन ने बल का प्रयोग कर उन असामाजिक तत्वों को तुरन्त खदेड दिया था। प्रदशर्न की आड में कुछ उपदªवियों ने जनसताबदी एक्सप्रेस पर भी पत्थर बाजी की है।

उन्होने बताया कि कुछ उपदªवियों ने पुलिस पर पत्थर बाजी की जिसमें 12 पुलिस कर्मी घायल हुए है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उपदªवियों की पहचान की जा रही है उनके खिलाफ कानून कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने फरीदाबाद में किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से पहले ही स्थिति पर काबू पाया है। कई जगह छूट-पुट घटना हुई थी जिसपर तुरन्त काबू पा लिया गया था। शहर में स्थिति नियंत्रण है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *