मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों के साथ 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया

Posted by: | Posted on: September 8, 2018

नई दिल्ली(विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने अपनी सादगी का पयिचय देते हुए नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन की  कैंटिन में पत्रकारों के साथ 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया।उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आगमन पर हरियाणा भवन में ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री कक्ष में पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान शिष्टाचार स्वरूप हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कहा ” क्या आपने दोपहर का भोजन कर लिया है”। पत्रकारों ने कहा ” अभी उन्होंने दोपहर का भोजन नहीं किया है” तो मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से हरियाणा भवन की कैंटिन में दोपहर का भोजन साथ में करने का आग्रह किया।
दोपहर का भोजन साथ में करने के आग्रह पर पत्रकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सत्कार संगठन,हरियाणा की कैंटिन में दोपहर का भोजन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सरल व्यक्तितव का परिचय देते हुए पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन में 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया। दोपहर के भोजन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *