नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य :-पार्षद दुष्यंत भट्ट

Posted by: | Posted on: September 18, 2018

 स्पेशल इंटरव्यू

नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 के विकास की कहानी पार्षद दुष्यंत भट्ट की जुबानी कार्यक्रम में पहुंचे हमारे वरिष्ठ सवाददाता विनोद वैष्णव ने वार्ड के लोगो से पूछा की वार्ड में कितना विकास हुआ तो वार्ड के लोगो ने कहा की पार्षद दुष्यंत भट्ट जैसा जिसने कम समय में वार्ड 24 छोटी बड़ी हर समस्या का समाधान किया | जैसा की इस वार्ड की आबादी लगभग 75000 हे | | दर्शको को बता दे की दुष्यंत भट्ट मेयर की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन कुछ राजनितिक कारणों से मेयर नहीं बन पाए | जब न्यूज़ 21 की टीम ने स्थानीय निवासियों पूछा तो सभी ने कहा अबकी बार इनकी पत्नी कुसुम भट्ट को भारी वोटो से जिताकर मेयर बनायेगे |

प्रश्न :- पार्षद दुष्यंत भट्ट जी आपके वार्ड में कितने विकास कार्य हुए हे ?
उत्तर :- नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य हुए जैसे की पूर्ण रूप अवैध कॉलोनी में विकास करवाया | मुख्यमंत्री योजना के तहत लगभग 2.5 करोड़ की लागत से नाले बनवाये गए | | 20 करोड़ की लागत से सड़के बनवाई
टॉप बैंड :- रेलवे लाईन के पास डी प्लान में पार्क बनवाया गया | 2.5 करोड़ की लागत से 4 पार्को का सोन्द्रियकरन करवाया गया जिसमे ओपन जिम लगवाया | स्ट्रीट लाइट लगवाई गयी | युवाओ के लिए बॉलीबाल /एरोबिक्स खेल मैदान बनवाये | पानीपत असंद रोड को जाम फ्री करने के लिए अंडरपास बनवाये |

प्रश्न :- वार्ड 24 आपके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या क्या थी ?
उत्तर :- सर सारा वार्ड ही अवैध कॉलोनी से बसा हुआ था और दोनों तरफ रेलवे लाइन हे जोकि विकास करवाना बड़ा मुश्किल था |

प्रश्न :- फिर कैसे इस बड़ी समस्या का हल करवाया ?
उत्तर :- हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगो की समस्या को समझा और विकास के रास्ते खोले |

प्रश्न :-आपने कितनी कॉलोनी को नियमित करवाया ?
उत्तर :-अभी तो 2 कॉलोनी जोकि गाबा कॉलोनी | देव नगर को नियमित करवाया |बाकी की फाइल भेजी गयी हे
प्रश्न :-आपको इतने अवार्ड किस लिए मिले ?
उत्तर :- सिर्फ समाज सेवा के लिए

प्रश्न :-आप मेयर बनते बनते रह गए क्या कारण रहा ?
उत्तर :- राजनितिक कारणों से ?

प्रश्न :-अबकी बार मेयर महिला सीट हे तो आपके परिवार से कोई लड़ेगा ?
उत्तर :- जरूर लड़ेंगे लेकिन हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हे अगर मुख्यमंत्री एवं भाजपा संगठन की तरफ से आदेश होगा तो

प्रश्न :- आपकी भावी योजनाए क्या हे ?
उत्तर :-सभी रोड बनवाना |
नगर निगम पानीपत में गलियां /नालिया /ट्यूबलेल लगवाना |
नगर निगम पानीपत में कैमरे लगवाना |
पार्किंग व्यवस्था ठीक करवाना
नगर निगम पानीपत में सभी घरो में ro का पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *