अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भविष्य में भी एक स्थाई कार्यक्रम हो :-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Posted by: | Posted on: November 24, 2018
नई दिल्ली( विनोद वैष्णव )- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भविष्य में भी एक स्थाई कार्यक्रम हो, इसके लिए कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड को बैधानिक दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा, गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की अध्यक्षता में एक स्थाई आयोजन समिति का गठन भी किया जाएगा।
     एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि मारीशश में फरवरी, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन सहमति दी है, इसके अलावा यूके व कनाडा में भी इस पर विचार किया जा रहा है। इस साल गीता महोत्सव के दौरान 12 दिसंबर को यूके के हाऊस आफ कामन्स में भी गीता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, गीता महोत्सव को मनाने के लिए 15 देश अपने यहां पर तैयारी कर रहे है और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज परिवर्तन व युवाओं में नैतिकता व उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए राहगीरी, गीता जयंती, मैराथन जैसे कार्यक्रमों का आयेाजन हरियाणाभर में किया जा रहा है ताकि शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान के गुणों का भी संचान युवाओं में हों।
     एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दिल्ली के लाल किला मैदान में गीता  महोत्सव से संबंधित प्रदर्शनी 20 नवंबर से लेकर 30 नबंवर तक रहेगी तथा इसके बाद 1 दिसंबर से यह प्रदर्शनी बोट क्लब में शिफट की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गीता का संदेश जाएं।
     महाभारत काल से जुडे राज्य के अन्य स्थानों के विकास के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि गुडगांव का नाम गुरूग्राम किया गया क्योंकि पौराणिक समय में यह गुरूग्राम ही था और यहां पर गुरू द्रोणाचार्य ने कौरवों व पांडवों को शिक्षा दिक्षा दी थी तथा आज भी यहां पर गुरू द्रोणाचार्य के नाम से महाविद्यालय संचालित है। इसी प्रकार, गुरूग्राम में मेट्रो के एक स्टेशन का नाम भी गुरू द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है।
     एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार कृष्णा सर्किट के तहत हरियाणा को 95 करोड रूपए की राशि उपलब्ध करवाई हैं जिसमें इस क्षेत्र का ओर विकास होगा और दूसरे चरण में इससे भी अधिक बजट मिलेगा।
गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ के तौर पर लाने के लिए पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि यदि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव आता है तो वे उसका स्वागत करते है।
इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीरपाल सरो, गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी अमित अग्रवाल, कुरूक्षेत्र के उपायुक्त आर आर फुलिया, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *