पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला ने थामा भाजपा का दामन

Posted by: | Posted on: April 2, 2019


फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| बल्लबगढ़ के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला आज इंडियन नेशनल लोकदल को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।बीसला को चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और जिला अध्यक्ष फरीदाबाद गोपाल शर्मा ने पार्टी का पटका पहना कर बिधिवत रूप से शामिल किया।बीसला बल्लबगढ़ विधानसभा से 3 बार विधायक रह चुके है और शामिल होने से पहले इनेलो में पार्टी उपाध्यक्ष थे।सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी में बीसला को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। बीसला ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वो भाजपा के प्रति हमेशा निष्ठावान रहेंगे।बीसला के साथ फरीदाबाद इनेलो से रिछपाल लाम्बा,रविन्द्र बाँकुरा आदि भी भाजपा में शामिल हुये।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *