होडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने अनाज मंडी में जनसम्र्पक अभियान चलाया

Posted by: | Posted on: October 2, 2019

होडल |  होडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने अनाज मंडी में जनसम्र्पक अभियान चलाया और व्यापारियों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। भाजपा प्रत्याशी  पूर्व मंत्री  जगदीश नायर ने कहा कि हरियाणा में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद होडल को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया जाएगा। होडल क्षेत्र में नहरों की खुदाई की जाएगी और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। रजवाहों में टेल तक पानी देने का कार्य किया जाएगा। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि होडल क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए उद्योग को बढावा दिया जाएगा। होडल क्षेत्र में सडक़ों के ढांचे को मजबूत करने का काम करेगें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली व पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होगी। गरीब परिवार के लोगों के कच्चे मकानों की जगह पक्के मकान बनाए जाएगें। होडल विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच में जा रही है। विकास कार्यो के लिए सरकारी खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि जनसम्र्पक अभियान के तहत लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है। होडल से भाजपा का कमल खिलना तय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार में अपनी भागेदारी देने के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें। केंद्र में भाजपा की सरकार है और दूसरी बार  प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।  





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *