डॉ अर्चना भाटिया द्वारा लिखित पुस्तक “वह आसमां मुझे दो” नामक पुस्तक का विमोचन कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया

Posted by: | Posted on: December 7, 2019

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|डीएवी शताब्दी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना भाटिया द्वारा लिखित पुस्तक “वह आसमां मुझे दो” नामक पुस्तक का विमोचन कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने निवास स्थान पर किया। इस किताब के प्रकाशक अनामिका है। यह किताब महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। इसमें लेखिका डॉ अर्चना भाटिया के द्वारा बेहद बारीकी से महिलाओं के विभिन्न भूमिकाओं को सवेंदनशीलता के साथ दर्शाया गया है। यह किताब कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेद जैसे कई विषयों को उजागर करती है।

उन्हें दो बार फरीदाबाद एडमिनिस्ट्रेशन से शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने विषय सांख्यिकी में कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने पांच बार इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह किताब उनकी साहित्यिक रूचि को दर्शाती है। इससे पहले उन्होंने अपनी कविताएं प्रकाशित की है। उनका मानना है कि यह सदी महिला वर्ग के समक्ष एक चुनौती है। इस पुस्तक को उप राष्ट्रपति ने भी प्रशंसा पत्र दिया है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *