महर्षि दयानंद जी की जयंती को महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए : आचार्य चंद्रशेखर

Posted by: | Posted on: February 19, 2020

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद के तत्वधान से दिनांक 18 फरवरी 2020 को आर्य समाज नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में महर्षि दयानंद जयंती एवं ऋषि बोध उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के आचार्य चंद्रशेखर, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल तथा संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर के.एल. महता दयानंद विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने महर्षि दयानंद को भजनों के माध्यम से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस उत्सव में आचार्य चंद्रशेखर ने महर्षि दयानंद के जन्म और जीवन का विवरण बड़े ही मनोरम ढंग से किया। आचार्य जी ने दयानंद जी की शिक्षा और बोध ज्ञान पर यात्रा वृतांत, मृत्यु प्रर्यत तक की घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। आचार्य जी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि महर्षि दयानंद जी की जयंती को तीन-चार दिन तक महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज नेहरू ग्राउंड, महर्षी दयानंद शिक्षण संस्थान एवं के.एल. महता दयानंद स्कूल और कॉलेज के अध्यक्ष आनंद महता ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य चंद्रशेखर को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया एवं इस उत्सव में पधारने पर उनका आभार जताया। कार्यक्रम का समापन दयानंद सरस्वती की आरती से किया गया और अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *