पलवल जिला में 321 औद्योगिक इकाईयों को मिली संचालन की अनुमति

Posted by: | Posted on: May 11, 2020

पलवल (विनोद वैष्णव)| कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ओरेंज जोन के जिलों में औद्योगिक इकाईयों को संचालन के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया को सरकार ने सरल कर दिया है। अब उद्यमी घर बैठे सरल हरियाणा पोर्टल पर अनुमति के लिए आसानी से आवेदन करने के साथ-साथ संचालन के लिए आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर रहे हैं। सरल हरियाणा पोर्टल से अनुमति मिलने की प्रक्रिया आसान होने के चलते औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों ने भी हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन की प्रशंसा की है।
श्रमिकों के लिए खत्म हुई रोजगार की चिंता
उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि पलवल जिला कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव की दिशा में पूरी सजगता के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टिï से जहां एक ओर हर आमजन पर प्रशासन की पारखी नजर है वहीं लॉकडाउन में श्रमिकों को किसी भी प्रकार से रोजगार की चिंता न हो इसके लिए औद्योगिक इकाईयां अनुमति के आधार पर शुरू हो रही हैं। पलवल जिला में सरल पोर्टल के माध्यम से अब तक 321 औद्योगिक इकाईयों को संचालन के लिए अनुमति मिली है।
औद्योगिक इकाईयों के संचालन में स्वास्थ्य सुरक्षा जरूरी
उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों में आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने सहित आपूर्ति के लिए ट्रांसपोटेशन सुविधा भी अनुमति आधार पर दी गई है। औद्योगिक इकाईयों में कोविड-19 से बचाव के लिए जहां नियमित रूप से सैनेटाइजेशन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही हैं वहीं मास्क का उपयोग करते हुए कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। किसी भी रूप से कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए एहतियात बेहतर तरीके से बरते जा रहे हैं और कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को परिसर में ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए निर्बाध रूप से कार्य करवाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से उद्योगों में श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए होने वाले इंतजामों का भी नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
36568 श्रमिकों के साथ 321 इकाईयों को मिली काम करने की अनुमति
ओद्योगिक इकाईयों का आर्थिक व्यवस्था को समुचित बनाए रखने में अहम रोल है। पलवल जिला उद्योग केंद्र की उप निदेशक अनिल कुमार ने प्रशासन की ओर से दी जा रही अनुमति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 321 औद्योगिक इकाईयों को सशर्त खोलने की अनमुति दी है। इन इकाईयों में 36568 कर्मचारियों को भी काम करने की अनुमति दी गई है। सभी खुलने वाली औद्योगिक इकाईयों में शारीरिक दूरी बनाते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है। पलवल जिला में औद्योगिक इकाइयां अब समुचित रूप से नियमों के अनुरूप शुरू हो रही हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में पलवल जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों की अनुपालना करने वाली औद्योगिक इकाईयों खासकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इकाईयों को छूट देते हुए आर्थिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाए हैं।
अनुमति प्राप्त औद्योगिक इकाईयों का विवरण
श्रेणी इकाई कुल श्रमिक
200 से अधिक श्रमिक 54 22204
25 से अधिक 200 से कम 136 12293
25 से कम 131 2071
कुल 321 36568
(जिला उद्योग केंद्र, पलवल से मिली जानकारी के अनुसार)





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *