फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से दोनों यूनिवर्सिटी में नए सत्र में एडमिशन ले चुके अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों का स्वागत किया गया। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज और मानव रचना यूनिवर्सिटी के 2018 बैच की शुरुआत हवन के साथ की गई। पहले दिन की ओरिएंटेशन इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए रखी गई, जबकि नॉन- इंजीनियरिंग के सभी कोर्सिस के छात्र 11 जुलाई से ओरिएंटेशन का हिस्सा बनेंगे।मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा ने अपने संबोधन में सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों को बताया कि, किसी भी कॉलेज में दाखिला लेने से पहले हर अभिभावक रैगिंग को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने अभिभावकों को यह जानकारी देकर निश्चिंत किया कि मानव रचना का कैंपस रैगिंग फ्री है। रैगिंग की शिकायत के लिए हर जगह हेल्प-लाइन नंबर के बोर्ड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, हमारा कैंपस सभी नई सुविधाओं से लैस है, छात्रों को रोजाना यहां कुछ नया सीखने को मिलेगा।मानव रचना यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान प्रो-वीसी डॉ. मीनाक्षी खुराना ने भी सभी छात्रों का मानव रचना को चुनने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं, जिस तरह हमारे छात्रों को देश और विदेश में पहचान मिली है, आने वाले समय में नए छात्र मानव रचना का परचम देश और विदेश में लहराएंगे। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी फैकल्टी मेंबर्स से परिचय करवाया।ओरएंटेशन कार्यक्रम के दौरान एमआरआईआईआरएस के प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी, फैकल्टी मेंबर्स, एचओडी समेत सभी सेंट्रल टीम के अधिकारी मौजूद रहे।अंत में सभी छात्रों ने अच्छा इंसान बनने की भी शपथ ली।
Related Posts
जिला जेल जीन्द में 11वे अंतराश्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जीन्द एंव आयुश विभाग जीन्द के माध्यम से योग षिविर का आयोजन किया गया :-दीपक शर्मा अधीक्षक
जीन्द(विंनोद वैष्णव ) | जिला जेल जीन्द में 11वे अंतराश्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
अग्रवाल विद्या प्रचारणी सभा ने सहीद संदीप के परिजनों को 5 लाख का सहयोग दिया
बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )। पिछले दिनो आतंकी हमले में शहीद हुए फरीदाबाद के अटाली गांव निवासी संदीप कालीरमण के परिवार…
महिलाओं को हर दिन सम्मान मिले तो हमारी जरूरत ही नहीं पड़े : महिला पुलिस अधिकारी :-राधिका बहल
फरीदाबाद। शहर की महिलाओं को सुरक्षा देने वाली पुलिस अधिकारियों का सम्मान महिला दिवस पर किया गया। ह्यूमन लीगल ऐड…