जननायक सेवा दल ने नियुक्त किए 8 प्रवक्ताओं का पैनल

Posted by: | Posted on: November 9, 2018
( विनोद वैष्णव )। प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों और बदलते राजनैतिक हालात पर चर्चा करने हेतु जननायक सेवा दल के संरक्षक मंडल द्वारा सेवा दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सलाहकार मंडल की एक आपात बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक के दौरान वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों एवं दिन प्रतिदिन बदलते घटनाक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के साथ ही साथ इस बात पर भी विचार किया गया कि ऐसी स्थिति में जननायक सेवा दल को अपनी रचनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका के निर्वहन के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए। बैठक में आयोजित चर्चा के दौरान सलाहकार मंडल के सदस्यों द्वारा संरक्षक मंडल एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि वर्तमान राजनैतिक स्थितियों के दृष्टिगत समाचार माध्यमों विशेषकर इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा आए दिन न्यूज चैनलों पर आयोजित होने वाले सम-सामयिक विषयों पर चर्चा के लिए सेवा दल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें इस विषेश कार्य के लिए सेवा दल के ऐसे योज्य एवं सुशिक्षित पैनलिस्टों से युक्त एक ऐसी टीम का निर्माण करना चाहिए जो सेवा दल के एक जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ ऐसी क्षमताओं से युक्त हों कि वे लोगों को जननायक सेवा दल के उद्देश्यों से अच्छी तरह से अवगत करवा सकें। सलाहकार मंडल की इस राय पर कार्य करते हुए उपस्थित संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सलाहकार मंडल द्वारा संयुक्त रुप से विचार विमर्श के उपरांत जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर द्वारा 8 पैनलिस्ट नियुक्त करने की घोषणा की गयी। पैनलिस्ट के नाम एवं विवरण इस प्रकार से हैं।
1. प्रदीप देसवाल। चौधरी देवी लाल एवं डा. अजय सिंह चौटाला को अपना आदर्श मानने वाले प्रदीप देसवाल पुत्र स्वर्गीय रणबीर सिंह बहादुरगढ़ (झज्जर जिले)के निवासी हैं। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर करने के उपरांत सर्वाेच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया के विश£ेषणात्मक अध्ययन पर शोध कार्य में संलग्र हैं। लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा समय से इनेलो में अपनी सेवाएं देने वाले प्रदीप देसवाल ने अपनी योज्यता एवं कर्मठता के बल पर संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उनका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। पूर्व में कई वर्षों तक एमडीयू इनसो के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने के साथ ही साथ ये झज्जर जिले में इनसो के इन्चार्ज और रोहतक जिले के इनसो प्रेसिडेन्ट पद की जिम्मेदारी भी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं। इसके अलावा ये पिछले चार वर्षों से इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता की भूमिका का निर्वहन कर रहे थे। अपनी कुशल संगठन शक्ति के चलते ये पिछले चार वर्षों से लगातार इनसो के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
2. एडवोकेट मनदीप बिश्रोई। हिसार के रहने वाले एडवोकेट मनदीप बिश्रोई 2006 में डा. अजय सिंह चौटाला की रहनुमाई में इनेलो में शामिल हो गए थे। 2008 से 2013 तक ये इनेलो कानूनी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव के पद पर रहे। 2010-11 में ये जिला बार एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। 2013 से 2018 तक इन्होंने इनेलो हिसार जिले में जिला प्रवक्ता के पद का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। 2014 में युवा सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा इन्हें टीवी पैनलिस्ट के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गयी जिसे इन्होंने सफलतापूर्वक निभाने का काम किया। इसके अलावा 2017 में इन्हें इनेलो कानूनी प्रकोष्ठ के हिसार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की गयी।
3. अजय गुलिया झज्जर जिले में स्थित जहांगीरपुरी गांव के रहने वाले अजय गुलिया राजनीतिज्ञ होने के साथ ही साथ पेशे से एडवोकेट हैं। इससे पूर्व अजय गुलिया युवा इनेलो में बादली हलके के प्रधान पद के दायित्व का निर्वहन करने के अलावा इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ खिलाडिय़ों के उत्थान के लिए भी ये सतत प्रयासरत रहते हैं। वर्तमान में ये हरियाणा वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन के भी उपाध्यक्ष हैं।
4. अरविन्द भारद्वाज। कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री होल्डर फरीदाबाद निवासी अरविन्द भारद्वाज पूर्व में युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले चार वर्षों से ये इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में ये इनेलो प्रत्याशी के रुप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।
5. बलराम माकडौली। कानून से स्नातक डिग्री होल्डर रोहतक निवासी बलराम माकडौली छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। पूर्व में ये इनसो रोहतक के जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने के अलावा युवा इनेलो के किलोई हलका अध्यक्ष तथा युवा इनेलो के रोहतक जिला अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। बलराम माकडौली जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान भी हैं।
6. विवेक चौधरी। इंजीनियरिंग से स्नातक (बी.टेक)अंबाला निवासी विवेक चौधरी एक दशक से ज्यादा समय से इनेलो से जुड़े हुए हैं। इनसो से लेकर इनेलो तक में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले विवेक चौधरी वर्तमान में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता के रुप में कार्यरत हैं।
7. दिनेश अग्रवाल। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक गुरुग्राम निवासी दिनेश अग्रवाल पिछले दो दशक से ज्यादा समय से इनेलो से जुड़े हुए हैं। 1995 में इन्हें पार्टी के यूथ विंग के  प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी और ये 2001 तक लगातार 6 वर्षों तक अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे। पिछले चार वर्षों से ये इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
8 दलबीर धनखड़ । दलबीर धनखड़ को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पैनललिस्ट नियुक्त किया है। श्री दलबीर धनखड़ पिछले 4 साल से इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता थे और साथ में संगठन सचिव का कार्यभार देख रहे थे। पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर धनखड़ अजय चौटाला के नजदीकी साथियों में गिने जाते हैं और उन्होंने पिछले दिनों दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकालने के विरोध में इनेलो छोड़ दी थी।
जननायक   सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री दिनेश डागर ने बताया कि श्री दलबीर धनकड़ दिल्ली और एनसीआर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पैनलिस्ट का कार्यभार संभालेंगे
इस अवसर पर टीवी पैनलिस्टों के नामो की घोषणा करते हुए जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों तथा टीवी न्यूज चैनलों की मांग के दृष्टिगत हमने अपने विवेक के अनुसार योज्य एवं उर्जावान कार्यकर्ताओं को इस पैनल में शामिल किया है। आवश्यकता महसूस होने पर अभी इसमें और भी नाम शामिल किए जा सकते हैं। दिनेश डागर ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये पैनलिस्ट संगठन के दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे तथा सेवा दल की नीतियों एवं इसके उद्देश्यों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *