महिलाओं को हर दिन सम्मान मिले तो हमारी जरूरत ही नहीं पड़े : महिला पुलिस अधिकारी :-राधिका बहल

Posted by: | Posted on: March 9, 2020

फरीदाबाद। शहर की महिलाओं को सुरक्षा देने वाली पुलिस अधिकारियों का सम्मान महिला दिवस पर किया गया। ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (संस्था) की राधिका बहल( महासचिव )और संस्था के सदस्य लोग किया ने कहा यदि महिला शक्ति का हर दिन इसी तरह का सम्मान हो तो हमारी जरूरत ही नहीं पड़े अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों ने नारी शक्ति को नमन किया। ह्यूमन लीगल ऐड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था ने कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस महिलाओं को सम्मानित किया। सेक्टर 16 के महिला थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला थाना की इस्पेक्टर सुनीता देवी ने कहा कि महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारे देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज देश की बेटी फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है। कार्यक्रम के अंत में महिला थाना की इंसपेक्टर सुनीता देवी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेहतर सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी सदस्य गण मौजूद रहे महिला पुलिस को भी सम्मानित किया गया। संस्था की महासचिव राधिका बहल ने सभी महिला पुलिसकर्मियों को को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें ऐसा मौका देता है जब हमें महिलाओं द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों की सराहना करनी चाहिए।आज महिलाएं पुलिस, सेना, वा वायुसेना, राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लेकिन जहां महिलाओं की उपलब्धियां हमारा सिर ऊंचा करती हैं तो वहीं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व उनकी पीड़ा हमारा सिर शर्म से नीचे झुकाती हैं। इसलिए आज का ये दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।इस दौरान संस्था के सदस्य पिंकी, रेखा, रितु, परमजीत, लक्ष्मी उषा, पीयूष, आदि मौजूद रहीं।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *